फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना शौहर के निकली अफगानी महिला के साथ बाजार में खौफनाक कांड 

Thu, 29 Dec 2016 07:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान में एक महिला का महज एक छोटी सी बात पर सिर कलम कर दिया गया। मीडिया खबरों के अनुसार महिला का सिर कलम सिर्फ इसलिए किया गया क्योंकि वह अपने शौहर के बिना मार्केट से सामान लेने के लिए घर से निकली थी। बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने महिला का कत्ल किया है वो तालिबान से जुडे़ हुए हैं।
विज्ञापन


ये वारदात उत्तरी अफगानिस्तान के सर-ए-पोल प्रांत के लत्ती गांव की है। महिला के कत्ल की खबर प्रांत गर्वनर के प्रवक्ता जैबीउल्लाह अमानी ने दी है। अमानी के मुताबिक महिला का का कोई बच्चा भी नहीं है और इस वक्त महिला का पति ईरान गया हुआ है।

अमानी ने ये भी बताया कि जिन लोगों ने महिला का कत्ल किया वे तालिबान से जुड़े हुए हैं। गांव लत्ती में तालिबान का बोलबाला है लेकिन तालिबान ने कत्ल की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन


अभी तक किसी भी शख्स की गिरफ्तारी नहीं हुई है। साल 1998 से ही सर-ए-पोल प्रांत तालिबान के आतंक से प्रभावित है। इस प्रांत को एक असुरक्षित प्रांत माना जाता है क्योंकि यहां हाईवे पर डाकुओं, चोरों और भ्रष्ट पुलिस वालों का बोलबाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें