फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपलेस होकर टैक्सी ड्राइवर से की प्यार भरी बातें, आखिर में वही हुआ जो नहीं होना था

Fri, 12 Jan 2018 09:06 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्सर कैब-टैक्सी में महिलाओं के साथ बदसलूकी और बलात्कार जैसी खबरें सुनने-पढ़ने-देखने को मिलती थी। मगर आज हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं, जिसे जानते ही आप भी चौंक जाएंगे। घटना अमेरिका के लुइजियाना प्रांत की है। जहां एक कपल पर ऊबर कैब के ड्राइवर के साथ आश्चर्यजनक रूप से लूटपाट करने का आरोप लगा है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दरअसल, आरोपी युवती रायना फिलियॉस ने एक कैब बुक की। कैब बुक करते ही उसे ड्रायवर का मोबाइल नंबर मिला। जिसके बाद 22 वर्षीय इस युवती ने कैब ड्राइवर को अपनी लोकेशन बताई। बताई जगह पर पहुंचने के बाद जब युवती ने कैब का गेट खोला तो वह पूरी तरह टॉपलेस थी। अधिकारियों के मुताबिक, फिलियॉस ने ड्राइवर को अपनी बांहों में भरा, सीने से लगाकर उसे चूमने लगी और फिर उसकी जीभ भी काटी ताकि ड्राइवर उसके हुस्न पर मोहित हो जाए।
विज्ञापन

हाराहन पुलिस चीफ टिम वॉकर ने बताया कि इस दौरान युवती का ब्वॉयफ्रेंड 24 वर्षीय कैनडी भी वहां मौजूद था। कैब में बैठने के बाद रास्ते भर युवती ने कैब ड्राइवर को जमकर रिझाने की कोशिश की। जब ड्राइवर ने फिलयॉस को छोड़ा तो ब्वॉयफ्रेंड कैनडी ने चाकू निकालकर सारा पैसा देने को कहा। जब पीड़ित ड्राइवर ने पैसा देने से इनकार कर दिया तो कैनडी ने उसे मुक्का मारा।

बाद में पीड़ित ड्राइवर ने पुलिस में इसकी शिकायत की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में 24 वर्षीय ऐंथनी कैनडी और 22 वर्षीय रायना फिलियॉस को गिरफ्तार किया गया है। कपल को डकैती, सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसे कई आरोपों से कोर्ट में बचना होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें