सऊदी अरब में भारतीय मजदूरों और कामगारों पर अत्याचार की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। हैदराबाद की रहने वाली आसिमा खातून का ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसे मारा-पीटा गया और शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी गईं, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि 25 साल की आसिमा हैदराबाद की रहने वाली थी और सऊदी अरब में 'हाउस मेड' का काम करती थी। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, आसिमा का मालिक उनका शारीरिक शोषण करता था और उन्हें मानसिक यातनाएं देता था, जिसकी वजह से उसके जिस्म पर कई जख्म भी हो गए थे।
आसिमा खातून के परिवार वालों को मौत की खबर कई दिन बाद पता लगी। आसिमा के परिजनों ने बताया कि उन्हें एक अंजान नंबर से किसी व्याक्ति ने रियाद से कॉल किया और बताया आपकी लड़की की मृत्यु हो गई है।
आसिमा जब से सऊदी अरब गई थी परिवार वालों को उसकी कोई खबर नहीं थी। दो महीने पहले उसने घर वालों को फोन किया और बताया उसका मालिक उसे यातनाएं देता है और जुल्म करता है। आसिमा की मां ने बताया कि उसने उन्हें फोन करके कहा था कि मुझे इस नरक से निकालो। मुझे शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी जा रही हैं।
बिजनेस वीजा पर सऊदी अरब गई थ्ाी आसिमा
- फोटो : demo pics
हैदराबाद की दबीरापुर, शाह कॉलोनी की रहने वाली आसिमा 2015 में 90 दिन के बिजनेस वीजा पर सऊदी अरब गई थी। दो साल पहले सरकार ने हाउस मेड के लिए वीजा देना बंद कर दिया था, जिसकी वजह से उसे बिजनेस वीजा पर सऊदी अरब जाना पड़ा।
वीजा एक्सपायर हो जाने के कारण उसे एक बार जेल भी हुई थी। वीजा आसिमा खातून को एजेंट ने दिलवाया था।आसिम को मालिक के चंगुल से छुड़ाने के लिए तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी डॉ राजीव शर्मा ने एक पत्र भी लिखा था। मौत से तीन दिन पहले उस पत्र में आसिमा को उसके मालिक से छुड़ाने के लिए कहा गया था।
आसिमा को जख्मी हालत में वहां के किंग सऊद अस्पाताल में भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर स्थिति के कारण उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आसिमा खातून से पहले सऊदी अरब में काम करने वाली एक महिला का हाथ काटने की घटना सामने आई थी।