फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ ने महिला की पिटाई कर किया निर्वस्त्र, 20 गिरफ्तार

Tue, 10 May 2016 07:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
महाराष्ट्र में ठाणे के एक गांव में महिला की पिटाई करने और उसके कपड़े उतारने के आरोप में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


घटना रविवार को उस वक्त घटी जब महिला भिवंडी तहसील के पाछापुर गांव में गांव के ही कुछ लोगों के साथ कार में कहीं जा रही थी।

गांव के लोगों ने 35 वर्षीय महिला को कुछ लोगों के साथ कार में देखा तो कार रुकवा ली और महिला को कार से बाहर खींच लिया। इसके बाद फिर लोगों की भीड़ ने महिला की जमकर पिटाई की।
Trending Videos
विज्ञापन

असलहों से पीटकर किया निर्वस्‍त्र

आरोपियों को ‌थाने ले जाती ठाणे पुलिस
मिड डे के अनुसार, भीड़ ने महिला के सा‌‌‌थ ही कार में बैठे उसके साथियों को भी पीटा। इसके बाद फिर भीड़ ने जबरन महिला के कपड़े उतरवाकर उसे निर्वस्‍त्र कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर कुछ महिलाओं समेत 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 20 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस अभी मामले की जांच चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें