बीवी ने दिया पति को जिंदगी भर का जख्म
- फोटो : डेलीमेल
दिनभर के बाद जब पति घर आया तो नशे में टल्ली था। बाहर बहुत सर्दी थी इसलिए बीवी ने आग जलाकर कमरे को गर्म किया ताकि पति को सर्दी न लगे। पति की खुशामद में रात बीत गई पता नहीं चला। सुबह जब हुई तो बीवी ने पति कहा कि काम पर नहीं जाना है घर के काम में कुछ हाथ बंटा दे।
पति बीवी पर चिल्लाने लगा कि तुम कौन होती हो हुकुम झाड़ने वाली। बहस और गहमा-गहमी इतनी बढ़ गई कि गुस्साई बीवी ने पति के अंडकोष को अपने हाथों से दबा दिया। बीवी के इस हमले को पति बर्दाश्त नहीं कर सका और उसका बायां अंडकोष बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
आनन-फानन में एंबुलेंस ही एकमात्र सहारा बनीं। दर्द से कराह रहा पति कैसे भी अस्पताल पहुंचा जहां आपातकालीन विभाग में उसके नाजुक अंग की सर्जरी
की गई।
बेहद चौकाने वाली वारदात रोमानिया की है। डेलीमेल की खबर के मुताबिक 39 वर्षीय लोनेल पोपा को उसकी 40 वर्षीय बीवी मारीलेना बेनेआ ने पल भर में मौत की झलक दिखला दी। पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि महिला दिवस पर उसने बीवी को फूलों का तोहफा नहीं दिया तो उसने ऐसा काम कर दिया।