12 साल के लड़के का खून पीने वाला 'नर पिशाच'
- फोटो : डेलीमेल
आपने फिल्मों में वैम्पायर यानी पिशाच देखे होंगे लेकिन असल वैम्पायर की कहानी जानकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल, ये अमेरिकी शख्स अपनी हैवानी करतूत के लिए वैम्पायर जाना गया। फिलहाल कोर्ट से मिली सजा के बाद इसे जहर का इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतार दिया गया है। मरने से पहले इस सजायाफ्ता ने पीड़ित परिवार से ये भी कहा कि शायद उसके गुनाहों की सजा यही है। इसी के जरिए वो पाप मुक्त हो सकता है।
डेलीमेल की खबर के मुताबिक आज से करीब 18 साल पहले अप्रैल के महीने में ही टेक्सास के डोना में एक पार्टी चल रही थी। पाब्लो लूसियो वेसकुएज नाम के 20 वर्षीय शख्स ने भी महफिल में शिरकत की। वेसकुएज ने शराब, कोकीन और गांजा का कॉकटेल लिया। नशे में धुत वेसकुएज के मन में जाने का धुन सवार हुई कि पार्टी में शामिल होने आए 12 साल के डेविड कारडेनास के सिर पर एक पाइप से प्रहार कर दिया। वो जमीन पर गिर पड़ा तो उसका गला रेत दिया। कारडेनास तड़प रहा था और वेसकुएज तड़पते हुए कारडेनास की गर्दन से रिसता हुआ खून पी गया।
वेसकुएज के इस जुर्म में 15 वर्षीय चापा ने उसका साथ दिया। वेसकुएज ने उससे कहा कि जब तक वह कारडेनास का खून पी रहा है, चापा उसके लिए कब्र खोदे।
पुलिस ने जब कब्र खोदकर लाश बरामद की तो एक हाथ, एक पैर गायब था। सिर की खाल उधेड़ी हुई थी और पीठ की खाल गायब थी।
जिंदा लड़के का खून पी गया पिशाच!
वो तड़प रहा था, पिशाच उसका खून पी रहा था!
- फोटो : demo
कारडेनास की नृशंस हत्या की बात वेसकुएज ने कोर्ट में भी कबूली। सबसे चौकाने वाली बात ये थी कि वेसकुएज ने अदालत को बताया कि उसने ऐसा एक राक्षस के कहने पर किया। एक आवाज उसके दिमाग में गूंज रही थी कि कारडेनास को मार डालो। उसने वही किया जो उस वक्त उसके सिर पर सवार भूत ने कहा।
इस मामले में लंबी बहस चली। अगले ही साल 1998 में अदालत ने उसे मौत की सजा दे दी।
मौत की सजा पाने के बाद भी कई दफा अदालत में दया याचिका दायर की गई।
आखिरकार बीते बुधवार को वो घड़ी आ गई जब पीड़ित परिवार के सामने वेसकुएज को लीथल का इंजेक्शन दिया गया। 24 मिनट के तड़पते हुए मंजर के बाद वेसकुएज भी दुनिया से रुख्सत हो गया।
गुनाह में वेसकुएज का साथ देने वाले चापा को 35 साल कैद की सजा हुई थी। वारदात के वक्त चापा की उम्र 15 साल थी। उसके नाबालिग होने पर अदालत ने उसे कैद की सजा सुनाई थी। इसके अलावा इस केस में उन लोगों को भी छोटी-मोटी सजाओं से गुजरना पड़ा जिन्होंने वेसकुएज के गुनाह पर पर्दा डालने की कोशिश की थी।