फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू जर्सी हत्याकांड: 'पति का चल रहा था अफेयर, छिपाने के लिए बीवी और बेटे को मार डाला'

Sat, 25 Mar 2017 11:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
1 of 5
एन शशिकला और बेटा अनिश
अमेरिका के न्यू जर्सी में महिला इंजीनियर और उसके बेटे के कत्ल में नए-नए मोड़ सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को सामने आई वारदात को पहले अमेरिका में कथित तौर पर जारी हेट क्राइम से जोड़ा जा रहा था। लेकिन अब इसमें बड़ा खुलासा हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि महिला और बेटे का कत्ल पति की साजिश के तहत ही हुआ है।
विज्ञापन

पिछले दो माह में तीसरा घटनाक्रम

2 of 5
एन शशिकला की मां
आंध्र प्रदेश की रहने वाली मृत एन शशिकला की मां ने एएनआई को बताया कि उनके दामाद एन हनुमांथा राव का दूसरी महिला से अफेयर चल रहा था। और इसकी के चलते उनकी बेटी और नातिन का मर्डर हुआ है। अमेरिकी की ओर से आधिकारिक तौर पर बताया गया कि मां और बेटे के कई बार चाकू घोंपा गया था।
विज्ञापन

3 of 5
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक पति हनुमानथा घर पहुंचे तो उन्होंने शशिकला और बेटे अनिश को खून से सना हुआ पाया। उन्होंने पुलिस को इस बारे में खबर दी। अमेरिका में किसी भारतीय के साथ हुआ ये मामला भारतीय संसद में भी उठा। कांग्रेस से राज्यसभा मेंबर टी सुब्रामी रेड्डी ने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है, अभी दो हफ्ते पहले ही दो भारतीयों को मौत के घाट उतार दिया गया था। पीएम मोदी को अमेरिका के राष्ट्रपति से इस बारे में बात करनी चाहिए। 

4 of 5
​शशिकला अमेरिका में कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सोल्यूशन कंपनी में टेक्नोक्रेट थी और अपने पति के साथ पिछले 11 साल से वहीं रह रही थीं। पिछले दो माह में यह तीसरा घटनाक्रम है जिसमें किसी भारतीय की अमेरिका में हत्या होने के बाद उसकी जांच हेट क्राइम के नजरिए से की जा रही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Srinivas Kuchibhotla
इससे पहले तेलंगाना के इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोतला की हत्या 23 फरवरी को एक रेस्टोरेंट में  पूर्व अमेरिकी नौसैनिक एडम पुरिंटन ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। तेलंगाना के ही एक अन्य को 10 फरवरी को कैलिफोर्निया में मार दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें