फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Londonattack के आरोपी खालिद मसूद का सच

Sat, 25 Mar 2017 09:41 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
1 of 7
खालिद मसूद
ब्रिटिश संसद के बाहर हुए हमले में 3 लोगों की मौत हो गई और 40 के आसपास घायल हुए हैं। मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले के लिए आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट को जिम्मेदार माना जा रहा है। पुलिस के मुताबिक इस हमले में मारे गए आतंकी का नाम खालिद मसूद है। खालिद मसूद को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं। आईए आपको बताते हैं खालिद से जुड़े कुछ सच...
विज्ञापन

2 of 7
इलाज के लिए ले जाया जा रहा खालिद मसूद
मीडिया की खबरों के मुताबिक 52 साल के खालिद का जन्म केंट में हुआ था और वो फिलहाल वेस्ट मिडलैंड्स में रह रहा था। वो लंबे समय से आतंकी गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। इस बीच वो क्रॉवले, वेस्ट सुसेक्स, रये, इस्टबॉर्न और इस्ट लंदन में भी रह चुका था।
विज्ञापन

3 of 7
अंग्रेजी वेबसाइट बीबीसी के मुताबिक मसूद को 19 साल की उम्र में पहली बार आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा पाया गया था। ये बात नवंबर 1983 की है। इसके बाद मसूद को जिस आखिरी आपराधिक घटना में लिप्त पाया गया वो दिसंबर 2003 की है।

4 of 7
ब्रिटेन में ही जन्मे खालिद शुरू से ही इन गतिविधियों में जुड़ा हुआ था। जब वो 38 और 39 साल का था तब उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था पर बाद में उसे रिहा कर दिया गया। उस समय उसके दिमाग में क्या चल रहा है, इसका अहसास पुलिस को था, लेकिन इसके आधार पर उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता था। लेकिन इस बार उसने एक बड़े हमले को अंजाम दिया।
विज्ञापन

5 of 7
पुलिस की खालिद पर नजर इसलिए थी, क्योंकि हथियारों की तस्करी और कई पब्लिक ऑर्डर मामलों में उसका नाम सामने आया था।
विज्ञापन

6 of 7
​बताया जा रहा है कि खालिद खुद को एक अंग्रेजी का टीचर बताया करता था, लेकिन जांच में पता चला कि उसने आजतक अंग्रेजी की एक क्लास नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पुलिसकर्मी पीसी केथ पालमेर
इस हमले में जिन लोगों की जान गई है उसमें एक पुलिसकर्मी पीसी केथ वालमेर भी थे। वालमेर की जान आतंकी ने पेट में चाकू घोंप कर उस वक्त ली, जब वे उसे संसद में घुसने से रोक रहे थे। बता दें कि बुधवार को हुए इस बड़े आतंकी हमले ने दुनिया को एक बार फिर हिलाकर रख दिया है। इस हमले की दुनिया भर में निंदा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें