फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रोफेसर की हत्या से पहले किया पत्नी का कत्ल, मिली 'हिट लिस्ट'

Fri, 03 Jun 2016 12:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
हत्याकांड का आरोपी मनिक सरकार
विज्ञापन
भारतीय मूल के अमेरिकी हमलावर ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया लॉस एंजेल्स (यूसीएलए) के अपने पूर्व प्रोफेसर का कत्ल कर खुद को गोली मार ली। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि उसने प्रोफेसर का कत्ल करने से पहले अपनी पत्नी का कत्ल क‌िया था।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि आरोपी हमलावर के कब्जे से एक 'हिट लिस्ट' मिली है जिसमें हत्या किए जाने वाले लोगों के नाम लिखे थे। इस हिट लिस्ट में उसकी पत्नी और मारे गए प्रोफेसर का भी नाम था। इस लिस्ट में एक और प्रोफेसर का नाम था जिसका कत्ल किया जाना था।

अमेरिका के स्‍थानीय समाचारों में छपी खबरों के अनुसार दो का कत्ल कर खुद की जान लेने वाला आरोपी हमलावर आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उसने यूसीएलए के जिस प्रोफेसर का कत्ल किया है उसने आरोपी को मैकैनिकल इंजीनियर पढ़ाया था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

3220 किलोमी‌टर कार चलाकर किया प्रोफेसर का कत्ल

पुलिस ने बताया भारतीय अमेरिकी हमलावर मनिक सरकार अमेरिका के मिनेसोटा शहर में रहता था जो प्रोफेसर विलियम कुग की हत्या के लिए करीब दो हजार मील यानी 3220 किलोमीटर कार चलाकर लॉस एजेंल्स पहुंचा था। यहां आने से पहले वह अपनी पत्नी एश्ली हस्ती का कत्ल कर शव को घर में बंद कर आया था।

प्रोफेसर कुग ने सरकार को मैकेनिकल इंजीनियरिंग और एअरोस्पेस इंजीनियरिंग पढ़ाया था। कुग दो बच्चों के पिता थे। यूनिवर्सिटी कैम्पस में सघन सुरक्षा होने के बाद भी कैम्पस में घुसकर प्रोफेसर का कत्ल कर देना यह साबित करता है कि सरकार पूरे प्लानिंग के साथ हत्याओं को अंजाम दिया है।

पुलिस ने बताया कि मनिक सरकार के पास से जो हिट लिस्ट मिली है उसमें दो प्रोफेसरों के नाम थे। लेकिन उसने कैम्पस में विलियम कुग को ही ढूढ़ पाया था। दूसरा प्रोफेसर कैम्पस से बाहर था इसलिए वह जिंदा बच गया।

सरकार ने हस्ती के साथ 14 जून 2011 में शादी की थी। पुलिस ने बताया कि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि दोनों की शादी अभी बरकरार थी या टूट चुकी थी।

जिस घटना की जांच कर रही पुलिस ने बताया है कि मनिक सरकार ने प्रोफेसर कुग पर आरोप लगाया था कि उसने उसके कम्यूटर का कोड चुराकर किसी को दे दिया था और संभवतः इसी का बदला लेने के लिए उसने प्रोफेसर का कत्ल किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें