फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UBER चालक ने रखी ऐसी डिमांड, कैब से कूद गई महिला पैसेंजर

Tue, 22 Aug 2017 06:07 PM IST
amarujala.com- Presented: शारुख खान
विज्ञापन
उबर कैब
विज्ञापन
एक और चालक की शर्मनाक करतूत से UBER कंपनी का नाम बदनाम हुआ। UBER चालक ने किराये के बदले महिला पैसेंजर के सामने ऐसी डिमांड रख गई कि वो कैब से ही कूद गई।
विज्ञापन


मामला, शिकागो का है। आरोप है कि कैब चालक ने उससे किराये के बदले यौन संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा। पीड़ित ने कैब का दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन चालक ने उसे लॉक कर दिया। चालक ने दरवाजा खोलने से इनकार करते हुए कहा कि जब तक वो उसकी चौंकाने वाली डिमांड को पूरा नहीं करेगी तब तक दरवाजा नहीं खुलेगा। 

पीड़ित महिला का आरोप है कि वो चालक की डिमांड से बुरी तरह से डर गई। दरअसल संयुक्त राज्य अमेरिका के शिकागो में एक युवती ने सवारी-शेयर फोन ऐप पर उबेर कैब बुक की थी। जिसमें चालक मुहम्मद फहीम था।
विज्ञापन


पढ़ें: चलती बस में युवती का यौन शोषण, 6 युवकों ने youtube पर डाला वीडियो
 
विज्ञापन

फाइल
​चालक को युवती ने जब किराया दिया तो उसने किराये के बदले यौन संबंध बनाने की बात रखी। पीड़ित चालक के प्रस्ताव के बाद घबरा गई। जब कार धीमी हो गई तो उसने किसी तरह से कार से कूदकर जान बचाई। 

कोर्ट में पीड़ित युवती के वकील ने दावा किया कि जब महिला ने नकदी का भुगतान करने की पेशकश की तो फहीम ने यौन संबंध बनाने की मांग की। जब पीड़ित युवती ने इस चौंकाने वाले प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो उसने कैब के दरवाजे को बार-बार बंद कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि डरी हुई महिला ट्रैफिक में कार की धीमी होते की कूद गई। 

पढ़ें: सेना के जवान ने क्यों पत्नी का कत्ल कर खुदकुशी की, सनसनीखेज खुलासा

शिकागो ट्रिब्यून के मुताबिक महिला के चोट का कोई निशान नहीं था। उत्तरी डियरबॉर्न स्ट्रीट में ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। फहीम को पुलिस ने कोर्ट में किया। कोर्ट ने फहीम को 77,000 पौंड जमानत पर रखने का आदेश दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें