यूएई में पति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर एक वेश्या के रूप में काम करने के लिए मजबूर किया है और इसी की वजह से उसे गिरफ्तार भी किया गया है। खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार आरोपी ने देश से बाहर पीड़िता से शादी की और उसके बाद उसे यूएई में ले आया।
शादी के थोड़े समय बाद ही उसने अपनी पत्नी से अपने खर्चे उठाने, खाना और रहने के लिए पैसे इकठ्ठे करने को कहे और इसी के लिए अपनी पत्नी को यह सब करने पर मजबूर किया। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि पति यह सब घर में भी शुरु कर दिया और धमकी दी की अगर उसके साथ रहना है तो यह सब करना पड़ेगा।