फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल के बच्चे ने 1 साल के भाई को मारी गोली, हालत गंभीर

Wed, 16 Nov 2016 06:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
US
विज्ञापन
अमेरिका में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक दो साल के बच्चे ने अपने 1 साल के भाई पर गोली चला दी। वाक्या अमेरिका के  बैटन रूज का है, जहां पार्किंग के अंदर गाड़ी में वारदात हुई है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक 1 साल के मासूम के चेहरे पर गोली मारी गई है और उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है कि बच्चे ने फायरिंग की वारदात को कैसे अंजाम दे पाया, लेकिन पुलिस ने कहा है कि इस मामले में जल्द से जल्द सच सामने लाया जाएगा।

बता दें कि वारदात स्थानीय समय के अनुसार करीब शाम 7 बजे हुई । यहां गाड़ी स्ट्रीप मॉल के पास पार्किंग में खड़ी थी और ऐसा माना जा रहा है कि बच्चों के माता-पिता वहीं सामान लेने गए थे। पुलिस प्रवक्ता एल जीन मैकनीली के अनुसार वारदात के समय कार में दोनों बच्चे मौजूद थे और यह बात समझ नहीं आ रही है कि बच्चे ने बदूंक को कैसे संभाल लिया। उन्होंने कहा कि बच्चे के पास बंदूक छोड़ने वाले पर जल्द ही कानून का शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

firing
बताते चलें कि अमेरिका में फायरिंग की घटनाएं आम हो गई है। इससे पहले भी बैटन रूज में पुलिस अफसरों पर फायरिंग की गई थी, जिसमें तीन से चार लोगों की मौत हो गई थी। यह वहीं राज्य है, जहां हाल ही में श्वेत पुलिस अधिकारियों ने एक अश्वेत व्यक्ति को गोली मार दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें