फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड की रूममेट से रोमांस पड़ा महंगा, पुलिस ने रेप के आरोप में किया गिरफ्तार

Sun, 25 Jun 2017 12:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अमेरिकी मॉडल को अपनी गर्लफ्रेंड की रूममेट के साथ रोमांस करना महंगा पड़ गया। न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक हेनरी रुमेरो को उनकी गर्लफ्रेंड ने अपने घर पर बुलाया था। हेनरी जब उसके घर पहुंचे तो उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को बिस्तार पर सोते हुए पाया, और वह उसे किस करने लगे। लेकिन महिला ने हाल में ही अपनी एक दोस्त के साथ अपना बेड बदल लिया था। 
विज्ञापन


हेनरी की गर्लफ्रेंड ने बताया कि वह उसकी रूममेट के साथ संबंध बनाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि जब उन्हें इस बात का ऐहसास हुआ कि वह उनकी गर्लफ्रेंड नहीं बल्कि कोई और है, तो उन्होंने अपनी गलती मानते हुए महिला से माफी मांगी। लेकिन पुलिस ने हेनरी को रेप के प्रयास के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने बाद में उन्हें 3,000 यूएस डॉलर का फाइन भरने के बाद रिहा कर दिया है, लेकिन उन्हें 1 अगस्त को मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश होने पड़ेगा। हेनरी के वकील का कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। उस दिन जो भी हुआ वह अंजाने में हुआ था जिसके लिए उनके कलाइंट ने माफी मांग ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें