दुबई में एक होटल में हनीमून मना रहे भारतीय दंपत्ति की चोरी से फिल्म बनाने के आरोप में पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी पाकिस्तानी नागरिक यहां ड्राइवर की नौकरी करता था। एनटीवी के अनुसार, पुलिस को मामले की शिकायत देते हुए पीड़ित जोड़े ने बताया कि जब पति-पत्नी अंतरंग हो रहे थे तभी पाकिस्तानी नागरिक ने छुपकर उनकी वीडियो बना ली।
इसके बाद आरोपी शख्स ने उनके इस आपत्तिजनक वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पाकिस्तानी ड्राइवर को गिरफ्तार कर उसकी पहचान कर ली है।