फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में ऑनर किलिंग, दो बेटियों की हत्या कर पिता बोला-इन पर शर्म आती थी

Mon, 25 Sep 2017 04:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: अंशुल तलमले
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बेटियां तो पिता का गर्व होती हैं, लेकिन पाकिस्तान के एक निर्दयी पिता ने न सिर्फ अपनी 2 बेटियों की हत्या कर दी, बाद में शर्मनाक बयान भी दिया। ऑनर किलिंग का ये मामला पेशावर के अक्षर कली इलाके का है। यहा एक निर्दयी पिता ने अपनी दो बेटियों को सिर्फ इस वजह से मौत के घाट उतार दिया क्योंकि कभी-कभी उन्हें घर लौटने में देर हो जाती थी। 
विज्ञापन


आरोपी अब्दुल गनी ने अपनी दो बेटियों शमीम (20 वर्ष) और नूरीन (10 वर्ष) की हत्या के बाद अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। पूरे मामला का खुलासा खुद अपनी दो बहनों को खोने वाले आरोपी के बेटे अमजद गनी ने किया। अब वही इस पूरे हत्याकांड में पुलिस का अहम गवाह और शिकायतकर्ता दोनों है।
Trending Videos
विज्ञापन

निर्दयी पिता को बेटियों पर आती थी शर्म

प्रतीकात्मक तस्वीर
इस हत्याकांड के बाद भी आरोपी पिता ने एक शर्मनाक बयान भी दिया। पिता ने पुलिस से हत्या का कारण बताते हुए कहा कि उसे अपनी बेटियों पर शर्म आती थी। आरोपी का कहना था कि उसकी बेटियां न सिर्फ घर देर से आती थी बल्कि किभी भी घर से बाहर निकल जाती थी। 

आपको बता दें कि 6 अक्टूबर 2016 को पाकिस्तान में हुए एक संयुक्त संसदीय सत्र में ऑनर किलिंग और बलात्कार से जुड़े स्पेशल बिल पास किए थे। जिसके तहत ऐसी सजा में गिरफ्तार आरोपी के लिए कठोरतम सजा का प्रावधान निश्चित किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें