ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न के गोल्ड कॉस्ट से इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। 9 साल की मासूम का उसकी मां के दोस्तों ने कई बार रेप किया। हैरान करने वाली बात है कि बच्ची के साथ रेप उसकी मां की इच्छा से ही होते थे। अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार 37 साल की मां अपनी 9 साल की बच्ची को प्लेबॉय वाले कपड़े पहना कर अपने दोस्तों से उसका रेप करवाती थी।
खबरों के अनुसार मासूम को इस घिनौने अपराध का कई बार सामना करना पड़ा है, जिसमें उसका मई 2014 से मई 2015 तक कई बार रेप किया गया है। इतना ही नहीं इस सब में मां ने मासूम को कई बार दर्द की दवाइयां भी दी।
बच्ची ने खुलासा किया कि एक बार जब वह उठी तो उसे काले रंग की ड्रेस पहनाई गई थी और एक आदमी के साथ ओरल सेक्स करने को मजबूर तक किया गया।
मां पर यह भी आरोप है कि उसने दो पुरुषों के साथ पीड़ित मासूम के सामने ओरल सेक्स करके दिखाया। उसके साथ हो रहे दुष्कर्मों का खुलासा तब हुआ जब उसने एक मनौवैज्ञानिक के आगे सारा वाक्या बयां किया। मामला कोर्ट में चला गया है और मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि मां कोर्ट की अगली सुनवाई में बेल की अपील कर सकती है।