ये तस्वीर है एक आठ महीने की गर्भवती महिला की, जो 9 अगस्त से लापता थी। बैग से शव बरामद हुआ तो चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ। हमलावर, इस महिला का पेट काटकर उसका आठ महीने का बच्चा चुराकर भागे थे। महिला का शव नदी में मिले बैग से बरामद हुआ था।
ये दिल दहलाने वाली वारदात अमेरिका के उत्तरी डकोटा के रेड रिवर की है। यहां 22 साल की गर्भवती महिला के साथ बर्बरता दिखाते हुए गर्भ हमालवरों ने पहले उसका पेट काटा और फिर उसका आठ महीने का बच्चा निकालकर ले गए।
पढ़े: पति के साथ थे अवैध संबंध, 'सौतन' को सरेआम मारपीट कर उतारे कपड़े
अंग्रेजी अखबार द सन की खबर के अनुसार 22 साल की सवाना का शव नदी में एक बैग के अंदर तैरता हुआ बरामद हुआ। पुलिस के मिली जानकारी के अनुासर पुलिस ने बताया कि गर्भ हमलावरों द्वारा सवाना की हत्या हुई है। इस सिलसिले में शक के आधार पर पुलिस ने सवाना के पड़ोसियों से पुछताछ शुरू की।