सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर छोटे बच्चों के साथ अश्लील हरकते और रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शातिर आरोपी ने कई डेटिंग साइट और कई सोशल मीडिया पर अपने फर्जी प्रोफाइल बनाकर नाबालिग लड़कियों को अपने प्यार में लुभाता और फिर उसने साथ रेप करता था।
इसके आलवा आरोपी नाबालिगों को अश्लील फोटो भेजने के लिए भी प्रेरित करता था। घटना ब्रिटेन के सौरए की है। यहां 26 साल के जॉर्डन टावर्स को बाल यौन शोषण, यौन शोषण को बढ़ावा देने जैसे 21 संगीन अपराधों के लिए गिल्डफोर्ड क्राउन कोर्ट ने दोषी ठहराया है।
बताया जा रहा है कि बीती फरवारी को टावर्स ने फर्जी प्रोफाइल बनाकर 13 साल की लड़की के साथ दोस्ती की, फिर उसको अपनी अश्लील फोटो भेजने के लिए दबाव डाला। पुलिस से मिली जानाकरी के अनुसार टावर्स को जब गिरफ्तार किया गया तो उसके पास 1000 से भी ज्यादा नाबालिग लड़ियों की आपत्तीजनक फोटो थी।
बताया जा रहा है कि वह बहुत ही प्यार के नाबालिग लड़कियों को अपनी बातों से बहकाता फुसलाता था। फिर उनके साथ दुष्कर्म करता था। पुलिस ने बताया कि इंस्टाग्राम और यल्लो जैसी डेटिंग साइट पर अपनी फर्जी प्रोफाइल बनाता और नाबालिग के साथ गंदे काम करता। जब उसके पुलिस ने आरोपी को पकड़ता तो वह रोने लगा। फिलहाल गिल्डफोर्ड क्राउन कोर्ट ने टावर्स को 6 साल की सजा सुनाई है।