यूपी के मिर्जापुर जिले में एक युवक ने फेसबुक एवं वाट्स ऐप के जरिए पाकिस्तान का चिह्न अपने चेहरे पर लगाकर एक फोटो पोस्ट कर दी। इसके वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। चुनार कोतवाली स्थित रामगढ़ के लोगों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस युवक को गिरफ्तार करने के लिए उसके पहुंची तो आरोपी युवक गायब मिला। चुनार कोतवाली के रामगढ़ निवासी एक युवक ने अपने फेसबुक व वाट्सअप पर अपना एक फोटो जारी किया है, जिसमें पाकिस्तान का चिह्न चेहरे पर लगाकर जिंदाबाद लिखा है।
फोटो वायरल होते ही लोग आक्रोशित हो गई। इससे क्षुब्ध होकर रामगढ़ के मुक्ति पटेल के गांव के कई लोग अदलपुरा चौकी पहुंच गए। उन्होंने चौकी प्रभारी को इसके खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग की। उनका कहना था कि यह देशद्रोह है और इसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा।