बच्चों का यौन शोषण करने के आरोप में एक ईसाई धर्मगुरु को 18 साल जेल की सजा सुनाई गई है। मामला ब्रिटेन के लंदन शहर का है, जहां एक ईसाई धर्मगुरु पर साल 2011 में बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगे थे।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वह साल 1970 से बच्चों के साथ ये घिनौनी हरकत कर रहा था। 1970-1980 तक उसने लगभग 19 वारदातों को अंजाम दिया। साल 2011 में मामला दर्ज होने और केस चलने पर आरोपी कोसोवो से फरार हो गया।
बता दें कि आरोपी शख्स एंड्रयू सोपर ने जिस वक्त ये घिनौना अपराध किया उस वक्त वह सेंट बेनेडिक्ट स्कूल का प्रिंसिपल था। लंदन की ओल्ड बेली सेंट्रल क्रिमिनल कोर्ट ने एंड्रयू को बीती 6 दिसंबर को इन सभी मामलों में दोषी करार दिया। जिसके बाद शुक्रवार को सजा सुनाई।
जज ने कहा कि आरोपी के रवैया से लोगों का विश्वास भंग हुआ है। केस के ट्रायल के दौरान पता चला कि वह बेवजह बच्चों को परेशान करता था, जिसमें मसलन उन्हें पीटना जाता था। वो भी मामूली सी बाते जैसे फुटबॉल को गलत तरीके से किक करना या फिर दूसरे जगह की सीढ़ियों का इस्तेमाल करना शामिल था। कोर्ट में एंड्रयू को मामले में आरोपी पाते हुए उसे 18 साल कैद की सजा सुनाई है।