सोशल मीडिया पर खूनी आतंकवादी समूह आईएसआईएस ने पॉर्न स्टार मिया खलीफा को सर काटने की धमकी देकर उसके फोटो का मजाक उड़ाया।
मिया खलीफा ने दवा किया है आईएसआईएस ने उसकी फेमस तस्वीरों में खरोंच कर उसे धमकी दी थी, लेकिन पॉर्न स्टार मिया खलीफा ने कहा कि कोई मेरे जीवन को बर्बाद नहीं कर सकता है। ISIS ने मेरे एक फोटो को एडिट कर उसमें मेरा सर काट दिया और धमकी देते हुए कहा कि मेरे साथ ऐसा हो सकता है। यह मेरे लिए चिंता का कारण है लेकिन मैं अपनी उन तस्वीरों को दिखाना नहीं चाहती क्योंकी ऐसा करने से लोगों को आपकी कमजोरी का पता चलता है।
यही ठीक है कि वे ऐसा नहीं चाहते हैं, लेकिन मैं वास्तव में सिर्फ अपना रोल निभाने की कोशिश करती हूं, लेकिन मैं मानती हूं कि ऐसे रोल करने से कुछ समय बाद आपकी छवी लोगों के बीच ऐसी बन जाती है।
'आईएसआईएस की धमकी मुझे डरा नहीं सकती'
- फोटो : the sun
मिया खलीफा ने चौकाने देने वाला खुलासा करते हुए बताया कि, पोर्नहब जो की विश्व की सबसे बड़ी पोर्नोग्राफी डिस्ट्रीब्यूटर है उस पर उसका एक वीडियो फेमस हो रहा है जिसके बाद से उसे गोली मारने की धमकी दी जा रही है।
मध्य पूर्व के कुछ लोगों ने उसे धमकी दी थी, जिसने दावा किया है वह वीडियो में हिजाब पहन कर यौन कृत्य करते हुए नजर आ रही है, ऐसा करके वह लेबनान का अपमान कर रही है। जहां उसने जन्म लिया है। मिया खलीफा ने बताया कि विद्रोही जिहादियों से उसको अब सबसे बड़ा खतरा है।
उसने कहा- मुझे लगता है कि आईएसआईएस की ओर से सिर काटने की धमकी की देना वास्तव में मेरी प्रसिद्धि के मानक को तय करता है। उसने कहा कि जो मुझे पसंद है वो मैं कर रही हूं आप मुझे नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं। आईएसआईएस की धमकी मुझे डरा नहीं सकती है।