बदनाम आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने मैदान छोड़कर भागने वाले अपने आतंकियों को जहरीली गैस के प्रयोग से मारने का अभियान चलाया है।
आईएस लड़ाई छोड़कर भागने की कोशिश में लगे लड़ाकों को पकड़कर कार में बंद कर देता है और फिर उसमें जहरीली गैस भरकर उन्हें मौत के घाट उतार देता है। जहरीली गैस से मारे गए कई आतंकियों के शव सामने आए हैं।
डेली मेल के अनुसार, आईएस ने अपने लड़ाकों के नरसंहार का अभियान इराक के शहर मोसुल के आसपास चलाया है।