फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IS आतंकियों को इराकी सेना दे रही ऐसी मौत, रूह कांप जाए 

Fri, 14 Jul 2017 04:34 PM IST
बगदाद
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट की क्रूरता दुनिया भर में कुख्यात है, लेकिन एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिससे आईएस की क्रूरता भी एक कदम पीछे हट जाए। इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक बंधक आईएस आतंकवादी को पहले तो एक चट्टान से नीचे फेंका जाता है, फिर उसे गोलियों से छलनी कर दिया जाता है। अक्सर इस तरह की सज़ा आईएस आतंकी समलैंगिकों को देते हैं। 
विज्ञापन


आईएस के कब्जे से मोसुल को छुड़ाने के ठीक एक दिन बाद यह वीडियो मोसुल आई नामक ब्लॉग में पोस्ट किया गया है। हालांकि इलाके के कई हिस्सों में अभी भी छोटी-मोटी लड़ाई चल रही है। इसी शहर से आईएस प्रमुख अबु बकर अल बगदादी ने खुद को मुसलमानों का खलीफा बताया था।

बगदाद के आतंरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह वीडियो मोसुल का है, इसकी जांच कर ली गई है और जो भी सैनिक इस कृत्य में शामिल हैं, उन्हें न्याय के कठघरे में खड़ा होना होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

जबरदस्ती नीचे फेंककर गोलियों से छलनी कर रही सेना

- फोटो : File Photo
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ इराकी सैनिक आईएस आतंकी को घसीटते हुए एक चट्टान की तरफ ले जा रहे हैं। आतंकी के बदन से लगातार खून रिस रहा है और वो दर्द से कराह रहा है। इस दौरान इराकी सैनिक लगातार उसे पीटते हैं।

चट्टान के किनारे पहुंचने के बाद इराकी सैनिक उसे नीचे कूदने के लिए दबाव बनाते हैं। जब आतंकी ऐसा करने से इनकार कर देता है तो सैनिक उसे जबरदस्ती नीचे फेंककर गोलियों से छलनी कर देते हैं। इसके अलावा चट्टान के नीचे पहले से ही एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। 

ऐसा माना जा रहा है कि पहले भी ईराकी सैनिकों ने इस तरह की घटना को अंजाम होगा। वहीं मानवाधिकार संगठन ह्यूम राइट्स वाच की वरिष्ठ शोधकर्ता ने बताया कि मोसुल में लड़ाई के आखिरी दिनों में युद्ध के नियमों का पालन नहीं किया गया और मानवाधिकारों की खुलकर धज्जियां उड़ाई गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें