यूएई में रविवार को 35 वर्षीय भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक संदीप वेल्लालूर रस अल खाइमाह एमिरेट में स्टाफ सर्वेयर थे। जानकारी के मुताबिक, संदीप ने ट्रांसपोर्ट कंपनी खोली थी, जिसके बाद उन्हें काफी घाटा हुआ था। रविवार को उन्होंने अपने फ्लैट में पंखे से लटककर जान दे दी।
पुलिस के मुताबिक, संदीप नियमित तौर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करते थे और स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2016 में उन्हें सम्मानित भी किया था। संदीप ने अपने परिवार को तीन साल पहले भारत भेज दिया था और वह अपने दो दोस्तों के साथ यहां रहते थे। जब उन्होंने जान दी तो उनके दोनों दोस्त बाहर गए हुए थे।