अमरीका के शिकागो शहर में एक युवक को फेसबुक पर लाइव चैट के दौरान गोली मार दी गई है। पुलिस से मुताबिक यह घटना शुक्रवार की है, जिसमें 28 साल के एंटोनियो पर्किंस को सिर और गले पर गोली मारी गई। फेसबुक पर यह वीडियो 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो से पता चलता है कि गोलियों की आवाज आने से पहले एंटोनियो कुछ लोगों से बात कर रहे थे।
फिर साथ में मौजूद लोगों के रोने और चिल्लाने की आवाजें आने लगी। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फेसबुक पर अब भी यह वीडियो चेतावनी के साथ मौजूद है। फेसबुक के एक प्रवक्ता का कहना है कि यह वीडियो कंपनी की नीतियों के खिलाफ नहीं है फेसबुक उन वीडियो को हटा देता है जिसमें हिंसा को बढ़ावा दिया जाता है। तीन महीने में शकागो में यह दूसरी घटना है जब फेसबुक पर लाइव के दौरान किसी की हत्या कर दी गई है।