फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के दोषी को ऐसी अनोखी सजा, आप सोच नहीं सकते

Thu, 09 Feb 2017 10:08 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक शख्स को बलात्कार के आरोप में दोषी पाए जाने के बाद ऐसी सजा दी गई है, जिसकी उसने कभी उम्मीद भी नहीं की होगी। उसे सजा के तौर निर्देश दिए गए हैं कि वो किसी के साथ एक साल तक सेक्स नहीं कर सकता। क्योंकि आरोपी अभी कुंवारा है, हां अगर वो शादी करता है तो सिर्फ अपनी पत्नी के साथ ही संबंध बना सकता है।
विज्ञापन


दरअसल, उसे 14 साल की लड़की के रेप का दोषी पाया गया है। कोर्ट ने कहा कि अगर उसने इस नियम का उल्लंघन किया तो उसे फिर से सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। मामला अमेरिका का है, जहां कोर्ट ने दोषी कोडी स्कॉट को पहले 5-15 साल की सजा सुनाई थी। लेकिन बाद में लंबे राइडर प्रोग्राम के लिए उसकी सजा को टाल दिया गया। कोर्ट के मुताबिक अगर वह एक साल के राइडर प्रोग्राम को पूरा कर लेता है तो उसकी सजा माफ कर दी जाएगी।

19 की उम्र में 34 से बना चुका है संबंध

- फोटो : bbc
कोडी के रिकॉर्ड को देखते हुए एक सच सामने आया कि वह महज 19 साल की उम्र में करीब 34 लोगों के साथ शारीरिक संबंध बना चुका है, ऐसे में उसे बाहर छोड़ना जाना ठीक नहीं होगा। भले ही कोर्ट ने कोडी को प्रोबेशन पर छोड़ दिया हो, पर इन दलीलों के आधार पर वो एक साल तक किसी के साथ सेक्स नहीं करेगा। कोडी ने मार्च 2016 में नाबालिग के साथ रेप के गुनाह को कबूल लिया था।

साथ में कुछ शर्तों के साथ छूट दिए जाने के बाद लोग कोर्ट के आदेश का विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कोर्ट की ये शर्त गैरकानूनी हो सकती है, क्योंकि इनसे दोषी के संवैधानिक अधिकारों का हनन हो रहा है। अगर वह इसके खिलाफ कोर्ट से अपील करे तो जीत सकता है।
विज्ञापन

क्या होता है राइडर प्रोग्राम?

- फोटो : file photo
अमेरिका में राइडर प्रोग्राम एक सजा का ही तरीका होता है। दरअसल, कोर्ट गंभीaar अपराध में या तो अपराधी को जेल भेजता है या निरiक्षण में रखने के लिए भेज देता है। राइडर प्रोग्राम में दोनों विकल्पों को एक साथ लागू किया जाता है, जिसमें सजा के साथ-साथ दोषी को निरiक्षण में भी रखा जाता है। अगर वह इस निरीक्षण के दौर को पूरा कर देता है तो उसकी सजा माफ कर दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें