एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक शख्स ने एक युवती और एक महिला के साथ रेप किया और फिर युवती की हत्या कर उसका शव फ्रिज में रख दिया।
वारदात ब्रिटेन में हुई। 19 जुलाई 2017 को पाकिस्तानी मूल के एक ब्रिटिश बिल्डर ने भारतीय मूल की 20 साल की ब्रिटिश युवती और एक महिला का अपने साथी के साथ अपहरण किया और उन्हें वह अपने फ्लैट पर ले आया।
इसके बाद आरोपी बिल्डर ने महिला के साथ रेप किया। फिर उसने युवती को हवस का शिकार बनाया। हवस मिटाने के बाद आरोपी युवती को ऊपर बने बाथरूम में ले गया। यहां उसकी गला काटकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी शख्स ने युवती का शव फ्रिज में रख दिया। आरोपी मुजाहिद अरशद ने भतीजी की हत्या करने के बाद 21 साल की महिला की हत्या करने की भी कोशिश की। उसने महिला का भी गला काट दिया था। लेकिन वह किसी तरह से बच गई।