फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब में चल रहा था खेल, तभी हुआ कुछ ऐसा कि ब्वॉयफ्रेंड ने किया गर्लफ्रेंड का ये हाल

Wed, 10 Jan 2018 12:08 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लू व्हेल के बाद युवाओं के लिए एक ओर गेम जानलेवा साबित हो रहा है। इस डेडली गेम को खेलते-खेलते एक ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के सिर पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस तरह जान का दुश्मन बना ये गेम।
विज्ञापन


घटना ब्राजील के ब्राजीला शहर की है। यहां 27 साल के युवक ने अपनी 18 साल की गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। घटना तब हुई जब ये कपल कैब में बैठकर कहीं जा रहे थे। अंग्रेजी वेबसाइट द सन की खबर के अनुसार 18 साल की पलोमा लीमा अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ कैब में सफर कर रही थी। इस दौरान ब्वॉयफ्रेंड खतरनाक गेम Russian roulette खेल रहा था।
विज्ञापन

आया ऐसा स्टेज कि सिर पर मारी गोली

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गेम खेलते समय पलोमा के ब्वॉयफ्रेंड के सामने ऐसी स्टेज आई कि उसने पलोमा लीमा के सिर पर गोली मार दी। कैब ड्राइवर के अनुसार ब्वॉयफ्रेंड ने जैसे ही पलोमा को गोली मारी वैसे ही वो ड्राइवर से किसी सेफ जगह कार को ले जाने के लिए कहने लगा।

जिसके बाद आरोपी ब्वॉयफ्रेंड पलोमा को गामा हॉस्पिटल में छोड़कर भाग गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय ब्वॉयफ्रेंड के पास एक रिवॉल्वर और एक ही गोली मौजूद थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें