फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल के लड़के को पोर्न देखने की पड़ी थी लत, बना दिया 7 लड़कों को शिकार

Tue, 07 Feb 2017 11:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेट पर पोर्न उपलब्ध होने का सबसे खौफनाक सच सामने है कि इससे नाबालिग बच्चे भी अछूते नहीं है। लाखों की संख्या में लोग रोजाना पोर्न वेबसाइट पर जाते हैं और घंटों ऐसी जगहों पर समय खराब करते हैं। लेकिन पोर्न वेबसाइटों का नाबालिग बच्चों पर क्या असर हो रहा है इसका एक स्पष्ट उदाहरण सामने आया है।
विज्ञापन


एक 13 साल के बच्चे को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि उसने करीब 7 बच्चों का यौन शोषण किया। हैरानी की बात है कि बच्चे ने अपने कबूलनामे में जाहिर किया कि हद से ज्यादा पोर्न देखने की वजह से उसने यह हरकत ही है।

सात लड़कों पर पोर्न देखने के बाद हमला किया

घटना लंदन की है, जहां नाबालिग आरोपी ने सात लड़कों पर पोर्न देखने के बाद हमला किया है। उसने साफ जाहिर किया कि वो नेट पर हद से ज्यादा पोर्न देखा करता था और इसी वजह से उसने ये सब किया। मामले में नाबालिग की मां का कहना है कि वो अपने बच्चे को सही ढंग से टाइम नहीं दे पा रही थी।

इस मामले को पोर्न देखने के बाद होने वाले मानसिक व्यवहार से भी जोड़ा जा रहा है। लेकिन इस तरह की वारदात उस समय में सामने आई है जब यूनाइटेड किंगडम में बच्चों के पोर्न न देखने पर सख्त कानून बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पोर्न देखने के बाद भाई ने किया था बहन का रेप

देश-दुनिया में ऐसे कई मामले सामने आते हैं जिनकी वजह से साफ होता है कि इंटरनेट एक वरदान की जगह अभिशाप के रूप में इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे ही एक मामला सामने आया था जिसमें एक 12 के लड़के को अपनी छोटी बहन का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

ये घटना भी यूके की है, जिसमें नाबालिग आरोपी ने अपनी बहन से ब्लैकमेलिंग करके रेप किया। उसने कहा कि अगर तुमने मेरे साथ सेक्स नहीं किया तो मेरी बहन नहीं रहोगी। इस काले सच का खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने मां के सामने पूरी कहानी बयां की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें