फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल कारोबारी हत्याकांड: ब्लाइंड वर्ल्ड कप में भी सट्टे में 3 लाख हारा था हत्यारोपी आरिफ

Tue, 07 Feb 2017 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
anurag - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केबल कारोबारी अनुराग उर्फ अन्नू हत्याकांड के मुख्य आरोपी आरिफ ने 31 जनवरी को राजा नाहर सिंह स्टेडियम में खेले गए अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिहीन वर्ड कप में भी सट्टे में तीन लाख रुपये हारे थे। सट्टा खेलने के लिए यह तीन लाख रुपयों का इंतजाम भी अनुराग ने ही कराया था।
विज्ञापन



अन्नू ने आरिफ की क्रेटा कार अजरौंदा निवासी एक व्यक्ति के पास गिरवी रखवाई थी। पुलिस जांच में कई तथ्य सामने आ रहे हैं। इंस्पेक्टर सुरेश कुमार भड़ाना ने बताया कि ट्रांसपोर्ट का कारोबार करने वाले आरिफ को उसके परिवार वालों ने जुआ खेलने की वजह से घर से निकाल दिया था।


आरिफ जुए में चार ट्रक हार चुका है। ससुराल में रह रहा आरिफ करीब एक साल पहले अनुराग के संपर्क में आया था। अनुराग को गुरु मानकर वह सट्टा खेलने लगा। इंटरनेशल ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत-वेस्टइंडीज के मैच में आरिफ सट्टे में तीन लाख रुपये हार गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

​रिमांड पर लिए गए दो आरोपी 

demo pic - फोटो : अमर उजाला
​हालांकि उसके ससुराल वाले उसी दिन गिरवी कार छुड़वा ले गए थे। बुधवार को आरिफ अन्नू को इसी कार में बैठाकर ले गया था और इसी कार कवर की रस्सी से गला घोंट कर हत्या की थी। 

कोतवाली पुलिस ने अनुराग हत्याकांड के पांच आरोपियों आरिफ, अब्बास, शाहरुख उर्फ भूरा, जाकिर उर्फ बोरा और आमिर उर्फ नुन्ना को सोमवार को अदालत में पेश किया। इंस्पेक्टर सुरेश भड़ाना ने बताया कि हत्यारोपी जाकिर, आमिर और शाहरुख को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। 


मालूम हो कि केबल कारोबारी अनुराग कुमार को बुधवार दोपहर कुछ लोगों ने कॉल कर बाटा चौक स्थित डेल्को शोरूम के पास बुलाया था। यह लोग अनुराग को अपनी कार में अगवा कर ले गए थे।

रात करीब नौ बजे अनुराग ने बेटे देव को फोन कर देर से आने की सूचना दी थी। अनुराग की आवाज में घबराहट और पीछे से आ रही धमकी भरी आवाजें सुनकर बेटे को शक हो गया था। उसने बुधवार रात ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी। बृहस्पतिवार दोपहर बाद पुलिस ने धौज के आरिफ सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।


देर रात आरिफ ने अनुराग की हत्या कर शव आगरा नहर में बहाने की बात कुबूल की थी। रविवार दोपहर बाद पुलिस ने सोतई गांव के पास आगरा नहर से अनुराग का शव बरामद किया था। पुलिस ने आरिफ से मिली जानकारी पर हत्याकांड में उसके साथ शामिल अब्बास, शाहरुख उर्फ भूरा, जाकिर उर्फ बोरा और आमिर उर्फ नुन्ना को भी गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर सुरेश भड़ाना ने बताया कि तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें