छात्र के साथ संबंध बनाने वाली टीचर लॉरा
- फोटो : Youtube
अमेरिका में नाबालिग छात्र के साथ महिला टीचर ने यौन शोषण किया। इसके लिए टीचर के बच्चे का बाप बनने वाले छात्र को करोड़ों रुपये का मुआवजा दिया गया है।
बताया जा रहा है कि अमेरिकी इतिहास में यौन शोषण के मामले में इतनी ज्यादा समझौता राशि देने का पहला मामला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित को 6 मिलियन डॉलर यानि करीब 4करोड़ 2.5 लाख रुपये दिए गए हैं।
इंडिपेंडेट के अनुसार घटना 2012 की है। जब इंग्लिश टीचर लॉरा वाइटहर्स्ट जो कि उस समय 27 साल की थी, जो अपने 16 साल के छात्र से गर्भवती हो गई। गौरतलब है कि गर्भवती होने के कई महीने पहले से ही छात्र से शारीरिक संबंध बना रही थी।