गोल्डन ग्लोबल
अवॉर्ड विजेता और एक्टर पर एक युवती ने
यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि हॉलीवुड एक्टर अजीज अंसारी ने उसके साथ बीते सितंबर को यौन शोषण किया। युवती और अंसारी की मुलाकात एक क्लब में हुई थी। मगर अब अंसारी ने इस पूरे मामले पर अपना भी पक्ष रखा है।
घटना अमेरिका की है। यहां 23 साल की एक युवती ने हॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन अजीज अंसारी को उसके यौन शोषण का आरोपी बताया है। अंग्रेजी वेबसाइट 'द सन' की खबर के अनुसार पीड़ित युवती और अंसारी पिछले साल सितंबर को एक क्लब पार्टी में मिले थे। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का फोन नंबर भी लिया। कुछ दिनों बाद दोनों ने मिलने का प्लान बनाया।