फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो मॉडलिंग करने पहुंची मंदिर तो उसको डाला जेल के अंदर

Tue, 12 Sep 2017 03:33 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मॉडल को कुछ इस अंदाज में प्राचीन मंदिर में मॉडलिंग करना भारी पड़ गया, जब उसे जेल में डाल दिया गया। कैमरामैन भी साथ था। आखिर क्यों? घटना मिस्र की है। यहां मारिसा पापेन नाम की एक बेल्जियम मॉडल को मिस्र के प्राचीन मंदिरों में निर्वस्‍त्र मॉडलिंग करने के लिए गिरफ्तार किया गया। इतना ही नहीं मॉडल के साथ फोटोशूट करने वाले कैमरामैन जेसी वाकर को भी गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट द सन की खबर के अनुसार मारिसा पापेन ने बताया कि मिस्र के प्राचीन मंदिर और ईमारत में निर्वस्‍त्र होकर मॉडलिंग करने पर मिस्र पुलिस ने उनके साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया। आपबीती सुनाते हुए पापेन ने कहा कि सबसे पहले गीज़ा के पिरामिड पर उन्होंने फोटोशूट करना शुरू किया। जहां पर उनके फोटोशूट का विरोध किया गया, जिसके बाद वो वहां से चले गए। बाद में पापेन ने कर्नाक के मंदिर में फोटोशूट किया।

थोड़ी देर बाद वहां मिस्र पुलिस पहुंची और पापेन के साथ फोटोग्राफर वाकर को भी गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। जेल में पापेन और वाकर के साथ मिस्र पुलिस ने जानवरों जैसा व्यवहार किया। पापेन ने बताया कि उस दौरान पुलिस वालों ने हमारी एक न सुनी और हमें कोर्ट के आगे पेश कर दिया। कोर्ट में भी पापने के साथ बुरा व्यवहर किया गया। हालांकि पापेन के वकील ने अपना पक्ष रखा और मिश्र में इस तरह की मॉडलिंग न करने की बात कह पापेन को जमानत दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें