फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ब्रिटेन में ट्रेन स्टेशन पर चाकू से हमला, पुलिसकर्मी समेत तीन घायल

क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 01 Jan 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन में चाकू से हमला - फोटो : Al Arabiya

ब्रिटेन की आतंकवाद निरोधक पुलिस मैनचेस्टर विक्टोरिया ट्रेन स्टेशन पर हुई हिंसा की जांच कर रही है। जिसमें चाकुओं से हमला कर तीन लोगों को घायल किया गया है। इन तीन लोगों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। नए साल के दौरान हुई इस वारदात की जानकारी मैनचेस्टर पुलिस ने दी। 



पुलिस ने खबर से जुड़ी अधिक जानकारी नहीं दी है। केवल इतना ही बताया है कि एक व्यक्ति को कस्टडी में रखा गया है और जो लोग घायल हैं उनकी हालत गंभीर है। लेकिन उनके जीवन पर कोई खतरा नहीं है। घटना रात 8 बजकर 50 मिनट की है।


असिस्टेंट चीफ कांस्टेबल रॉब पॉट्स ने एक बयान में बताया कि रात को हुई इस हिंसा से लोग डरे हुए हैं। लेकिन अब कोई खतरा नहीं है। एक आदमी को कस्टडी में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि कस्टडी में रखे गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। उसपर हत्या का प्रयास करने का शक है।


बता दें ब्रिटेन अब दूसरे नंबर पर आ चुका है जहां आए दिन ऐसे हमले हो रहे हैं। सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि चार हमलों के बाद वह इस्लामिक आतंकियों और फार राइट चरमपंथियों का रिकॉर्ड स्तर पर सामना कर रहे हैं। मैनचेस्टर में मई, 2017 में सुसाइड बॉम्ब अटैक भी हुआ था। जिसमें 22 लोगों की मौत हुई थी।


घटना के बाद स्टेशन को कुछ देर के लिए बंद कर दिया। इस मामले में एक पत्रकार का कहना है कि उन्होंने भी चाकू से हुआ एक हमला देखा था। हमलावर के हाथ में रसोई में इस्तेमाल होने वाला बड़ा चाकू था। वह हमलावर अन्य देशों में हुए बम धमाकों से भी जुड़ा हुआ था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next