पाकिस्तान से सामने आई सनसनीखेज घटना में एक 23 वर्षीय गर्भवती महिला को उसके पूर्व पति ने ही जिंदा जला दिया। बताया जा रहा था कि महिला ने कुछ दिन पहले ही आरोपी के छोटे भाई से शादी की थी जिससे वह चिढ़ा हुआ था।
एनडीटीवी के अनुसार, महिला का नाम सिदरा है जिसकी शादी वारिस अली से हुई थी, लेकिन वह सउदी अरब नौकरी के लिए चला गया तो युवती के परिवार वाले उसकी शादी आरोपी वारिस अली के छोटे भाई से करा दी।
कुछ दिन वारिस ने सउदी अरब में काम किया लेकिन जब उसकी शादी टूटने की जानकारी हुई तो वह वहां से वापस आ गया। अपनी पूर्व पत्नी से बात की उसने कहा कि वह अब उसके छोटे भाई के साथ शादी कर चुकी है इसलिए अब वह उसके ही साथ रहेगी। इसके बाद आरोपी ने हताशा में खौफनाक काम को अंजाम दे डाला।
छोटे भाई से पहले से ही था विवाद
- फोटो : crime scene demo
खबरों के अनुसार, वारिस का उसके छोटे भाई से कुछ लेन-देन के लिए पहले से विवाद चल रहा था। लेकिन जब उसके छोटे भाई ने उसकी पत्नी से शादी कर ली तो मामला और बढ़ गया।
शनिवार की रात को सिदरा अपने कमरे में सो रही थी और घर के सदस्य उससे कुछ दूर थे तो वारिस एक बड़े डिब्बे में पेट्रोल लाया और उसके ऊपर उड़ेलकर आग लगा दी। वह जिंदा न बच पाए इसके लिए उसने कमरे का दरवाजा बंद करके भाग गया।
इसके बाद पड़ोंसियों ने जब देखा कि घर आग लग गई है तो उन्होंने दमकल विभाग को फोन करके बुलाया। दमकल विभाग वालों ने घर की आग बुझाने के बाद पाया कि एक महिला जलकर कोयला हो चुकी है।
महिला सिदरा के घर वालों ने पुलिस को बताया कि वह कुछ माह की गर्भवती भी थी। पीड़िता के शिकायत के बाद आरोपी वारिस के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।