फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zydus Cadila: कंपनी कोरोना वैक्सीन की कीमत 265 रुपये प्रति खुराक कम करने पर राजी, अंतिम निर्णय जल्द

Sun, 31 Oct 2021 04:00 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कंपनी और सरकार के बीच बातचीत के बाद प्रत्येक खुराक की कीमत को घटाकर 358 रुपये करने का फैसला किया है, जिसमें 93 रुपये का एक डिस्पोजेबल जेट एप्लीकेटर का दाम भी शामिल है।
विज्ञापन
जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात की फार्मा कंपनी जायडस कैडिला कोरोना वैक्सीन की कीमत 265 रुपये प्रति खुराक कम करने पर राजी हो गई है लेकिन इस पर अंतिम फैसला आना बाकी है। सूत्रों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, कंपनी और सरकार के बीच बातचीत के बाद प्रत्येक खुराक की कीमत को घटाकर 358 रुपये करने का फैसला किया है, जिसमें 93 रुपये का एक डिस्पोजेबल जेट एप्लीकेटर का दाम भी शामिल है।'

विज्ञापन


तीन खुराक के लिए कीमत 1900 रुपये थी प्रस्तावित 
दरअसल, सुई-मुक्त ZyCov-D वैक्सीन की डोज के लिए 93 रुपये का एक डिस्पोजेबल दर्द रहित जेट एप्लीकेटर की दरकार होती है। यानी की अब वैक्सीन की एक खुराक की कीमत 358 (265+93) रुपये होगी। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने तीन खुराक के लिए 1900 रुपये की कीमत का प्रस्ताव दिया था।

वहीं, इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय नेशनल टेक्नीकल एडवायजरी ग्रुप आन इम्युनाइजेशन (NTAGI) की सिफारिशों का इंजतार कर रही है। यह ग्रुप इस टीके को राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करने को लेकर विचार कर रहा है। यह इसलिए लाभकारी है, क्योंकि यह 12 से 18 साल के आयुवर्ग के बच्चों को भी लगाया जा सकेगा, जिनके लिए अभी कोई वैक्सीन नहीं है।
विज्ञापन


तीन खुराक इस तरह दी जाएगी
जॉयकोव डी की तीन खुराकें लगेंगी। पहली खुराक के 28 दिन बाद दूसरी खुराक दी जाएगी और 56 दिन बाद तीसरी। सूत्रों ने बताया कि कीमत को लेकर सरकार व कंपनी के बीच अब तक तीन दौर की चर्चा हो चुकी है। पिछली बार गुरुवार को चर्चा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें