फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डाल हाथ में कोबरा लिए लड़कियों ने किया गरबा, 12 साल की लड़की समेत पांच गिरफ्तार

Sat, 12 Oct 2019 09:22 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
हाथ में कोबरा लिए लड़कियों ने किया गरबा - फोटो : ANI
विज्ञापन

गुजरात के जूनागढ़ में लड़कियों द्वारा हाथ में कोबरा लेकर गरबा करने का मामला सामने आया है। मामला छह अक्तूबर का है जहां कुछ लड़कियों ने हाथ में कोबरा लेकर गरबा किया। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

 




उप वन सरंक्षक सुनील बेरवाल ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच के बाद तीन महिलाओं समेत पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक और सांप की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। बेरवाल ने बताया कि आरोपियों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया।

शिकायत के आधार पर गरबा के आयोजक नीलेश जोशी, लड़कियों को ट्रेनिंग देने वाले जुमा जमाल साती के अलावा कोबरा पकड़ने वाली तीनों लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गई। सभी को एक अदालत में पेश किया गया 
विज्ञापन


आरोपियों में 12 साल की एक लड़की भी शामिल है, जिसे किशोर न्यायाल में पेश किया गया। वहीं, वन्य अधिकारी ने बताया कि कोबरा सांपों को पकड़ लिया गया है और अब आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें