फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, भाजपा का टीएमसी पर आरोप

Sat, 12 Oct 2019 08:19 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता और अध्यापक की परिवार सहित हुई हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

विज्ञापन


वहीं, पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने इस हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। दिलीप घोष ने कहा कि हमने राष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री से समय मांगा है, जब वे हमें समय देंगे, हमारा प्रतिनिधिमंडल बंगाल की स्थिति से उन्हें अवगत कराएगा।
 




दिलीप घोष ने कहा, बंगाल में हर दूसरे दिन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। टीएमसी सरकार ने जनता के साथ सभी संबंध खो दिए हैं और अब वो आतंकवादी रणनीति का उपयोग करके शासन करने की कोशिश कर रही है। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। हम पश्चिम बंगाल सरकार के सत्ता से बेदखल होने तब तक लड़ाई जारी रखेंगे।

भाजपा ने विरोध में दिया धरना 

भाजपा ने हाल के दिनों में पश्चिम बंगाल में अपने कार्यकर्ताओं की कथित हत्या के विरोध में शनिवार को धरने का आयोजन किया। पार्टी ने दावा किया कि मुर्शिदाबाद जिले में तिहरे हत्याकांड के अलावा पिछले एक सप्ताह में पार्टी के आठ कार्यकर्ता मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन






मृतक बंधु प्रकाश पाल प्राइमरी स्कूल में अध्यापक थे। अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर अध्यापक, उनकी गर्भवती पत्नी और आठ साल के बच्चे की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। घटना मुर्शिदाबाद के जियागंज इलाके की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें