फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Life Fellow Award: 'इसरो की असाधारण हस्तियों के साथ काम करना सौभाग्य'; IIT खड़गपुर में बोले एस सोमनाथ

Sun, 18 Aug 2024 10:10 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खड़गपुर

सार

एस सोमनाथ ने कहा कि इसरो के सपने को साकार करने वाले असाधारण लोगों के साथ काम करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। इसरो अध्यक्ष ने आगे कहा कि उन्होंने जो कौशल हासिल किए हैं, वे इसरो में मौजूद इन लोगों के अनुभव से प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन
एस सोमनाथ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने रविवार को कहा कि इसरो के सपने को साकार करने वाले असाधारण लोगों के साथ काम करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। वह आईआईटी खड़गपुर के 74वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसरो अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने जो कौशल हासिल किए हैं, वे भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी में ऐसे असाधारण लोगों के अनुभव से प्राप्त हुए हैं। 

विज्ञापन


एस सोमनाथ को दिया स्पेशल लाइफ फेलो अवॉर्ड
एस सोमनाथ ने इसरो में अपने बीते वर्षों को याद किया और चंद्रयान-3 सहित अपनी उपलब्धियों का श्रेय उन महान लोगों और नेताओं को दिया, जिनके साथ उन्होंने काम किया है। इस दौरान आईआईटी खड़गपुर ने उन्हें 'स्पेशल लाइफ फेलो पुरस्कार' से सम्मानित किया। आईआईटी खड़गपुर के छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘एक संस्थान के रूप में आप जो हासिल कर रहे हैं, वह सराहनीय है। इसरो में हम सभी के लिए आगे एक महान दृष्टिकोण है और मैं चाहूंगा कि आप भी इसका हिस्सा बनें।’

टीम वर्क के कारण मिली सफलता- कामत
संस्थान के पूर्व छात्र व डीआरडीओ के अध्यक्ष एस कामत ने इस बात पर जोर दिया कि इसरो और डीआरडीओ जैसे संगठनों में सफलता सामूहिक प्रयासों और टीम वर्क के कारण है, न कि केवल व्यक्तिगत योगदान के कारण। भारत के जी-20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने नवाचार को आगे बढ़ाने में आईआईटी खड़गपुर की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने डिजिटल बुनियादी ढांचे और वास्तविक समय भुगतान में देश की महत्वपूर्ण प्रगति का उल्लेख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें