फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष भवन में कर्मचारियों का योग सत्र फिर से शुरू

Sat, 26 Sep 2020 03:15 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Ministry of AYUSH - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

आयुष मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों को नियमित कामकाज से अल्प समय के लिए विराम देकर फिर से ऊर्जावान होकर काम करने के लिए कार्यालय परिसर में योग अभ्यास फिर से शुरू करवाया है। आयुष मंत्रालय ने इस साल जनवरी में ट्रायल के आधार पर ‘योगा ब्रेक’ सत्र शुरू किया था, लेकिन कोराना महामारी को देखते हुए उसे बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कार्यस्थल पर कर्मियों को तनावमुक्त करने के लिए 2019 में योग विशेषज्ञों के साथ मिलकर पांच मिनट का योगा ब्रेक प्रोटोकॉल तैयार किया था। इस प्रोटोकॉल में ताड़ासन और कटि चक्रासन, नाड़ी शोधन प्राणायाम व ध्यान शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें