फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यस बैंक संकटः जगन्नाथ मंदिर के 542 करोड़ छुड़वाने को वित्त मंत्री से मिले बीजद नेता

Thu, 12 Mar 2020 02:42 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

संकट में आए निजी यस बैंक में रखे भगवान जगन्नाथ के मंदिर के ट्रस्ट के 545 करोड़ रुपये की वापसी की कोशिशें शुरू हो गई हैं। बीजू जनता दल के नेता प्रसन्न आचार्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से संसद परिसर में बुधवार को मुलाकात की।

विज्ञापन


इन लोगों ने वित्त मंत्री ने इस धनराशि को पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर के ट्रस्ट को वापस करने में दखल देने की मांग की। बाद में आचार्य ने बताया कि सीतारमण ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि मंदिर का सारा पैसा न्यास को वापस मिल जाएगा। गौरतलब है कि देश के इस चौथे सबसे बड़े निजी बैंक के निदेशक मंडल को निलंबित कर दिया गया था और खाताधारकों को केवल 50 हजार रुपये महीना निकालने की इजाजत दी गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें