फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: संजय राउत को पीएम मोदी के खिलाफ लेख लिखना पड़ा महंगा; लगा राजद्रोह का आरोप, FIR दर्ज

Wed, 13 Dec 2023 09:11 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने पर संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करते हैं। कुछ दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
Sanjay Raut - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यवतमाल पुलिस ने शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के खिलाफ देशद्रोह और अन्य अपराधों के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, संजय राउत पर शिवसेना के मुखपत्र सामना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक लेख लिखने का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने पर संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करते हैं। कुछ दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर टिप्पणी की थी। क्या उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया? हमारे देश में लोकतंत्र है और कई नेता बयान देते हैं। अगर लोग इसपर मामला दर्ज करने लगे तो उन्हें यह कहने का अधिकार नहीं है कि उन्होंने आपातकाल के लिए लड़ाई लड़ी है।'

बता दें कि संजय राउत सामना के संपादक भी है। पुलिस ने शिवसेना (यूबीटी) नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए, 505बी और 124ए के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें