फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति धर्म को तोड़ देश प्रेम से जुड़ा यतीश का विश्व रिकार्ड, पूर्व मंत्री आबिद और शाह ने की शिरकत

Sat, 29 Sep 2018 06:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
Yatish
विज्ञापन
लांगेस्ट मैराथन रीडिंग एलाउड कार्यक्रम के तहत 130 घंटे का लक्ष्य लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम करने के जज्बे के साथ प्रत्येक घंटा यतीश में जोश भर रहा है। 130 घंटे लगातार क्षण मात्र विश्राम किए लगातार पढ़ाई करना लोगों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं है। इस ईवेंट में अपनी सहभागिता निभाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति उत्सुक सा प्रतीत होता है। पूर्व मंत्री आबिद रजा और खीरी के शाह मियां ने भी यतीश के कार्य की सराहना कर जोश भरा। 
विज्ञापन

    
यतीश नेपाल के दीपक शर्मा का 113 घंटे और नाइजीरिया के ओलाबुनी हाइडे का 122 घंटे लगातार पढ़ाई करने का रिकार्ड तोड़कर विश्व कीर्तिमान की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं जाति धर्म के बंधन तोड़कर यतीश का विश्व रिकार्ड देश प्रेम से जुड़ रहा है। यही कारण है कि प्रत्येक घंटा पूरा करने पर गोबर्धन हॉल भारत माता की जय के उद्घोष के साथ गूंज उठता है। अपने इवेंट का प्रत्येक घंटा पूरा करने पर यतीश जोश से लबरेज दिखाई देते हैं। यतीश ने अपने 81 घंटे विश्व रिकार्ड के सफर में 38वां ब्रेक लिया। 

इस दौरान उन्होंने 302 मिनट का विश्राम किया है। उनके उत्साह का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने प्रत्येक घंटे में निर्धारित पांच मिनट का ब्रेक भी आवश्यकता पड़ने पर ही लेते हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रजा खान बरेलवी, खीरी के शाह मियां, राज्यसभा सांसद रविप्रकाश वर्मा, डीआईओएस आरके जायसवाल, बीईओ अनुराग मिश्र, राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।      
विज्ञापन


75 घंटे पूरे होने पर यतीश ने शुभचिंतकों का किया अभिवादन     
 
शुक्रवार दोपहर 12 बजे जैसे ही यतीश ने अपने 75 घंटे पूरे किए, लोगों ने खड़े होकर उनका जोश बढ़ाया और पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजने लगा। यतीश भी अपने स्थान से उठे और हाथों में माला लेकर अपने शुभ चिंतकों, अपने बड़ों का अभिवादन कर आर्शिवाद लेने लगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें