फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Flooding: इस सांड को बचाने के लिए जुटी NDRF की टीम, इसकी कीमत BMW X5 से ज्यादा, जानें क्या है खासियत

Sat, 15 Jul 2023 02:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Yamuna Flooding: आपदा बचाव दलों से नोएडा में फंसे जानवरों को मदद मिली है। जिन जानवरों को जलमग्न क्षेत्र से सुरक्षित स्थानों पर लाया गया, उनमें एक 'प्रीतम' वंश का एक बैल भी है, जिसकी कीमत जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन
बचाया गया प्रीतम वंश का बैल। - फोटो : ट्विटर/ एनडीआरएफ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल के दिनों में हुई तेज बारिश के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ गया और दिल्ली को जोड़ने वाली कई अहम सड़कों पर पानी भर गया। इस मुसीबत से इंसान तो जैसे-तैसे बच निकला लेकिन जानवर इसमें फंसे रह गए। हालांकि, आपदा बचाव दलों से नोएडा में फंसे जानवरों को मदद मिली है। जिन जानवरों को जलमग्न क्षेत्र से सुरक्षित स्थानों पर लाया गया, उनमें एक 'प्रीतम' वंश का एक सांड भी है, जिसकी कीमत जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। इसकी कीमत एक BMW X5 से भी ज्यादा है। यानी एक करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन

गाजियाबाद में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 8वीं बटालियन ने मवेशियों और बकरियों को बचाने वाली टीम की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट ट्वीटर पर पोस्ट कीं और लिखा- 'गाजियाबाद की एनडीआरएफ टीम ने नोएडा से 1 करोड़ की लागत वाले भारत के नंबर 1 सांड 'प्रीतम' सहित 3 मवेशियों को बचाया है। एनडीआरएफ की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की जान बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।' 

टीम द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में दो भैंसों को एक नाव के दोनों ओर कर्मियों द्वारा पकड़े हुए दिखाया गया है, क्योंकि यह बाढ़ के पानी से गुजर रहे हैं। नोएडा में यमुना नदी के किनारे लगभग 550 हेक्टेयर भूमि जलमग्न हो गई है, जिससे 5,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं और आठ गांव प्रभावित हुए हैं। 

 
विज्ञापन

रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि कुत्तों, खरगोशों, बत्तखों, मुर्गा और गिनी सूअरों सहित लगभग 6,000 जानवरों को भी गुरुवार से जलमग्न क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। इस साल 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ने वाली नदी का जलस्तर घटकर 207.68 मीटर पर आ गया है, जो अभी भी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें