फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड फोटोग्राफी डे: 179 साल पहले घटी इस घटना के कारण मनाया जाता है ये दिन

Sun, 19 Aug 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
photograph
19 अगस्त को पूरी दुनिया में वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया जाता है। ये दिन उन फोटोग्राफरों को समर्पित होता है जिन्होंने अनमोल पलों को तस्वीरों में कैद कर उन्हें यादगार बना दिया। इस दिन अनेकों फोटोग्राफर अपने काम पर गर्व महसूस करते हैं।
विज्ञापन

बरसों पुरानी कहानी है

2 of 8
इस दिवस को मनाने के पीछे की कहनी भी आज की नहीं है बल्कि बरसों पुरानी है। आज से 179 साल पहले घटी एक घटना के बाद से ही ये दिन मनाया जाता है।
विज्ञापन

आविष्कार से हुई थी शुरुआत

3 of 8
लुइस डॉगेर
इस घटना की शुरुआत फ्रांस में साल 1839, 9 जनवरी से शुरू हुई थी। उस वक्त डॉगोरोटाइप प्रक्रिया की घोषणा की गई थी। इस फोटोग्राफी प्रक्रिया का आविष्कार जोसेफ नाइसफोर और लुइस डॉगेर ने किया था। यह दुनिया की पहली फोटोग्राफी प्रक्रिया थी। 

फ्रांस की सरकार ने की आविष्कार की घोषणा

4 of 8
इसके कुछ महीनों बाद ही 19 अगस्त 1839 को फ्रांस की सरकार ने इस आविष्कार की  घोषणा की। यह दुनिया की पहली फोटोग्राफी प्रक्रिया थी। इसी दिन की याद में वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया जाता है।  
विज्ञापन

आधिकारिक तौर पर 2010 से मनाया जाता है

5 of 8
अगर आधिकारिक तौर पर देखें तो इस दिन की शुरुआत 2010 में हुई थी। इस दिन को खास बनाया ऑस्ट्रेलिया के एक फोटोग्राफर ने। उसने अपने साथी फोटोग्राफरों के साथ मिलकर इस दिन इकट्ठा होने और दुनियाभर में इसका प्रचार प्रसार करने का फैसला किया।
विज्ञापन

270 फोटोग्राफर की तस्वीरें डाली ऑनलाइन

6 of 8
इसी दिन उन्होंने 270 फोटोग्राफरों की तस्वीरों को पहली बार ऑनलाइन गैलरी के जरिए पेश किया। अब हर साल इन तस्वीरों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

दुनिया देख रही फोटोग्राफरों का काम

7 of 8
आज फोटोग्राफरों का हुनर पूरी  दुनिया देख रही है। फोटोग्राफी करने वाले अच्छी तस्वीरों के लिए अलग-अलग जगहों का भ्रमण कर रहे हैं। अपने द्वारा ली गई तस्वीरों को वह अपने ब्लॉग आदि पर डाल रहे हैं।
विज्ञापन

हर क्षेत्र में हो रही फोटोग्राफी

8 of 8
आज फोटोग्राफी विज्ञान, विनिर्माण और व्यापार के साथ-साथ कला, फिल्म और वीडियो उत्पादन, मनोरंजन जगत, जनसंचार हर क्षेत्र में की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें