जिले के जिलाधिकारी विनोद सुमन कहते हैं कि लोअर मालरोड के बड़े हिस्से के निर्माण और विकल्प तलाशने के लिए विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है। टीम आज नैनीताल पहुंच जाएगी। विकल्प के तौर पर बेली ब्रिज और अन्य विकल्प भी हो सकते हैं, लेकिन विशेषज्ञों की टीम के निरीक्षण के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।