फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World: इस देश की जमीन से इस्राइल पर हमले की तैयारी में ईरान, US बोला- रूस के कुर्स्क में 8000 कोरियाई सैनिक

Fri, 01 Nov 2024 03:52 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
रूस और यूक्रेन के बीच हिंसक संघर्ष बीते 30 महीने से अधिक समय से जारी है। ताजा घटनाक्रम में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि लगभग 10,000 उत्तर कोरियाई सैनिक वर्तमान में रूस में हैं। उन्होंने कहा कि इन सैनिकों में लगभग 8,000 कुर्स्क क्षेत्र में तैनात हैं। गुरुवार को ब्लिंकन ने कहा, कोरियाई सैनिक अभी तक यूक्रेनी सेना के खिलाफ लड़ाई में शामिल नहीं हुए हैं। हालांकि, आने वाले दिनों में कोरिया के सैनिक युद्ध में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान को IMF से मिलने वाले 7 बिलियन डॉलर के पैकेज पर संकट के बादल

देश की अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ सात बिलियन अमेरिकी डॉलर का समझौता करना चाहता है। हालांकि, यह बेलआउट समझौते को मंजूरी दिए जाने के एक महीने के भीतर ही यह डील अधर में लटकती दिख रही है। समझौते को अंतिम रूप देने के लिए जिन प्रमुख धारणाओं पर विचार किया गया था। अब इसमें गड़बड़ी की बात सामने आई है। अब संबंधित अधिकारियों के पास पैकेज पर फिर से बातचीत करने का विकल्प बचा है। दूसरे विकल्प के तौर पर पाकिस्तान को अधिक कर चुकाने पड़ेंगे। जानकारों का मानना है कि अधिक कर चुकाना देश की अर्थव्यवस्था का गला घोंटने जैसा है। पाकिस्तान के पास इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तान ने लगभग 13 ट्रिलियन रुपये कर प्राप्त करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए चार प्रमुख अंतर्निहित धारणाओं में तीन पाकिस्तान में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के अंत तक गलत साबित हो चुकी हैं। इन धारणाओं में देश की आर्थिक विकास दर, मुद्रास्फीति, बड़े पैमाने पर विनिर्माण और आयात शामिल हैं।
 

हिजबुल्ला के हमले में इस्राइली इलाके में सात लोगों की मौत
उत्तरी इस्राइल पर हिजबुल्ला ने रॉकेट से हमले किए हैं। टाइम्स ऑफ़ इज़राइल की एक रिपोर्ट के मुताबिक रॉकेट हमलों में  मेटुला और हाइफा के पास कृषि क्षेत्रों में सात लोगों की जान चली गई। अधिकारियों के मुताबिक सीमावर्ती शहर मेटुला के पास त्रासदी गुरुवार की सुबह हुई। लेबनान से दागा गया एक रॉकेट सेब के बगीचे में जा गिरा, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई। कुछ घंटे बाद, हाइफा उपनगर किरयात अता के बाहर हिजबुल्ला ने दर्जनों रॉकेट दागे। यहां एक जैतून के बाग में दो और लोग मारे गए। इस हमले की पुष्टि इस्राइली रक्षा बलों (IDF) ने भी की। आईडीएफ के मुताबिक हिजबुल्ला के हमले में सात निर्दोष इस्राइली नागरिकों की मौत हुई है। हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। सभी मृतक खेतिहर मजदूर थे जो हमले के समय बाग में काम कर रहे थे। एक नागरिक इस्राइली था, जबकि अन्य विदेशी नागरिक थे।
विज्ञापन

इस्राइली खुफिया एजेंसियों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में ईरान ने इस्राइल पर हमले की योजना बना ली है। जानकारी के मुताबिक, इस्राइल के हमले के जवाब में ईरान इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले हमला बोलेगा। हालांकि, यह हमले वह अपनी जमीन से नहीं, बल्कि इराक की धरती से करने की योजना बना रहा है। माना जा रहा है कि ईरान एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन्स के जरिए इस्राइल को निशाना बनाएगा। ईरान अपनी इस योजना के जरिए इस्राइल द्वारा खुद को निशाना बनाने से बचने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें