गोवा में दुनिया का पहला लेफ्ट हैंडर्स म्यूजियम बनाया गया है। इसका उद्घाटन आज इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे के मौके पर किया जाएगा। औरंगाबाद के इंडियन लेफ्ट हैंडर क्लब के संस्थापक संदीप विश्नोई ने बिगफुट म्यूजियम के साथ मिलकर इस अनोखे संग्रहालय को बनाया है।
विश्नोई का कहना है कि समाज में बाएं हाथ का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए फैली भ्रांति और उनके साथ होनेवाले भेदभाव को दूर करने के उद्देश्य से उन्होंने इस म्यूजिम को बनाने का फैसला किया।
उन्होंने कहा कि शुरुआत में इस म्यूजियम में दुनिया के 21 सफल लेफ्ट हैंडर्स लोगों की प्रतिमाएं लगाई गई है, लेकिन भविष्य में इसमें 100 से ज्यादा ऐसे लोगों की प्रतिमा लगाने की योजना है।
दुनियाभर में आमतौर पर अधिकांश लोग दाएं हाथ का ही इस्तेमाल करते हैं। भारत में केवल 10 फीसदी लोग ही बाएं हाथ का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर जैसे तमाम हस्ती लेफ्ट हैंडर्स ही हैं।