इंडेक्स में 157 देशों को 5 श्रेणी में बांटा गया है। भारत को बांग्लादेश, ब्राजील, अल्जीरिया, मिस्र, इंडोनेशिया और नामीबिया जैसे देशों के साथ नीचे से दूसरी श्रेणी में रखा गया है। अमेरिका, कनाडा, रूस, ऑस्ट्रेलिया और ज्यादातर यूरोपीय देश सबसे ऊपर की कैटेगरी में हैं। सबसे निचली रैंकिंग में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और अफ्रीकी देश हैं। चीन, श्रीलंका, अर्जेंटीना, मेक्सिको , कोलंबिया सऊदी, ईरान, तुर्की आदि बीच की श्रेणी में हैं।
15 साल के किशोरों के 60 साल की उम्र तक जीवित रहने की संभावना में
1 चीन - 0.67 प्रतिशत
2 ब्राजील - 0.56 प्रतिशत
3 बांग्लादेश - 0.48 प्रतिशत
4 भारत - 0.44 प्रतिशत
5 पाकिस्तान - 0.39 प्रतिशत
5 साल तक बचने की संभावना
1 चीन - 99%
2 ब्राजील - 99%
3 बांग्लादेश - 97%
4 भारत - 96%
5 पाकिस्तान - 93%
रिपोर्ट जारी करते हुए वर्ल्ड बैंक ग्रुप के प्रेसिडेंट जिम योंग किम ने कहा, तमाम देशों को हमारे लोकप्रिय ईज ऑफ डूइंग बमीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वर्ल्ड बैंक की यह रैंकिंग विवादास्पद हो सकती है लेकिन लोगों में निवेश की जरूरत से कोई भी देश इनकार नहीं कर सकता है। जबकि भारत सरकार ने इस रिपोर्ट को खारिज किया है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस सूचकांक में भारत को मिला स्थान देश में मानव पूंजी के विकास के लिए उठाए गए प्रमुख मुहिमों को नहीं दिखाता है।