फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में हिजाब विवाद गहराया: भाजपा अध्यक्ष कतील बोले- तालिबानीकरण की इजाजत नहीं

Sat, 05 Feb 2022 03:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी बंगलुरु, पीटीआई

सार

बंगलुरु में पत्रकारों से चर्चा में कतील ने कहा कि कक्षाओं में हिजाब पहनने जैसी बातों की इजाजत नहीं दी जा सकती। हमारी सरकार ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
नलीन कुमार कतील - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के कुछ कॉलेजों में छात्राओं के हिजाब पहनकर जाने से मचा बवाल गहराता जा रहा है। इस बीच राज्य के भाजपा अध्यक्ष नलीन कुमार कतील ने शिक्षा संस्थानों के तालिबानीकरण की इजाजत नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन


बंगलुरु में पत्रकारों से चर्चा में कतील ने कहा कि कक्षाओं में हिजाब पहनने जैसी बातों की इजाजत नहीं दी जा सकती। हमारी सरकार ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई करेगी। लोगों को स्कूलों में नियमों कायदों का पालन करना होगा। हम तालिबानीकरण नहीं होने देंगे।
 
उन्होंने कहा कि धर्म को शिक्षा संस्थानों में लाना ठीक नहीं है। बच्चे शिक्षा चाहते हैं। स्कूलों में हिजाब या अन्य ऐसी चीजों का कोई स्थान नहीं है। स्कूल सरस्वती यानी ज्ञान की देवी के मंदिर हैं। यह विद्यार्थियों का दायित्व है कि वे स्कूलों के नियमों का पालन करें। 
विज्ञापन


हिजाब की इजाजत दी तो बुर्के व मस्जिद की मांगेंगे
विजयपुरा के भाजपा विधायक बासनगौडा पाटिल यतनाल ने कहा कि कुछ लोग कक्षा में हिजाब पहनने की जानबूझकर इजाजत मांग रहे हैं। एक बार यह मांग पूरी हो जाएगी तो वे बुर्के की मांग करेंगे और फिर स्कूल में मस्जिद बनाने की मांग होगी। जो लोग उनका समर्थन कर रहे हैं वे असल में गद्दार हैं। यतनाल ने कहा कि इसके पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें बेनकाब किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में शांति भंग करने के लिए कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें इसमें शामिल हो सकती हैं।

हिजाब पहनने के लिए पाकिस्तान दे दिया
यह पूछने पर कि शिक्षा संस्थानों में भगवान गणेश की पूजा होती है और स्कूल कॉलेजों में लोग सिंदूर का तिलक लगाकर आते हैं? इस पर यतनाल ने कहा कि यह भारत है और यहां भारतीय संस्कृति पर आधारित है। हिजाब पहनने के लिए हम धर्म के आधार पर पाकिस्तान दे चुके हैं। 

स्कूल कॉलेजों में हिजाब की इजाजत को लेकर कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बुर्का पहनी महिलाओं के साथ शनिवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इसमें गुलबर्गा उत्तर कांग्रेस विधायक कनीज फातिमा के नेतृत्व में कलबुर्गी में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें कक्षाओं में हिजाब पहनने के अपने अधिकार की मांग की गई थी।

उधर उडुपी में भी ऐसे ही प्रदर्शन हुए। छात्राएं हिजाब पहनकर कॉलेज में पहुंची। वहां विवाद हुआ। हिजाब के जवाब में कुछ हिंदू लड़के लड़कियां स्कूल व कॉलेजों में केशरिया दुपट्टे पहनकर पहुंचे।कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वे यूनिफार्म को लेकर संस्थानों के नियमों का पालन करें। इस बारे में हाईकोर्ट का आदेश आने तक इनका पालन किया जाए। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें